BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 6:09 pm
BIG REPORT : आवारा पशुओं पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाये- जैन, जिला स्‍तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक सम्‍पन्न, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। सभी निर्माण विभागों के अधिकारी, उनके मार्गों,सडकों पर दुर्घटना संभावित स्‍थानों, चौराहों, सडकों के स्‍थल चिहिंत कर, उनको दुरस्‍त करवाने के प्रांक्‍कलन तैयार कर, लोक निर्माण विभाग को भोपाल भिजवाये। नगरीय क्षेत्रों में आवारा पशुओं की रोकथाम की प्रभावी कार्यवाही की जाये। ट्रेक्‍टर, ट्रालियों पर रिप्‍लेक्‍टर लगवायें जाये।यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिलास्तरीय सडक सुरक्षा समिति की बैठक में सभी सीएमओं व निर्माण विभागों के अधिकारियों को दिए। बैठक में एसपी अमित कुमार तौलानी, एडीएम नेहा मीना, आरटीओ रितु अग्रवाल व अन्‍य अधिकारी, यातायात थाना प्रभारी मोहन भरार्वत भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी अधिकारियों को सख्‍त निर्देश दिए, कि सडक सुरक्षा समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों और निर्देशो का आगामी बैठक के पूर्व कार्यवाही पूरी कर, पालन प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर जैन ने स्‍पेन्‍टा पेट्रोल पम्‍प के समीप निर्माणाधीन पुलिया का निर्माण कार्य तत्‍काल पूरा करवाने के निर्देश दिए। इस पर सेतु निगम के सहायक यंत्री ने अवगत कराया, कि उक्‍त पुलिया निर्माण के लिए नवीन एजेंसी तयकर, दी गई है, और दो माह में पुलिया का काम पूरा करलिया जावेगा। कलेक्‍टर ने सभी निर्माण विभागों को निर्देश दिए, कि वे अपने विभाग की सभी सडको के दोनो और की झाडियों को हटवाने का कार्य तत्‍काल करवाये। साथ ही विभाग सडक के पास स्थित स्‍कूलों के संकेतक बोर्ड भी लगवायें। कलेक्‍टर ने एसपीआरडीसी व लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री को हाईवे तथा फोरलेन की रैलिंग्‍स पर रेडियम लगवाने के निर्देश भी दिए। आरटीओ ने पूर्व बैठक के प्रतिवेदन का वाचन किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE