मंदसौर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में संजय गांधी उद्यान योग फॉर वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा पर आयोजित हुआ। योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षको द्वारा योग कराया गया तथा योग के महत्व एवं स्वस्थ जीवन में योग अनिवार्यता के संबंध में बताया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का प्रसारण तथा जबलपुर के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीश धनगढ़, महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वर्चुअल माध्यम से उद्बोधन देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्षा रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, हुड़को संचालक बंशीलाल गुर्जर, कैलाश चंद्र चावला, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, जिला अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन, आम नागरिक एवं पत्रकार मौजूद थे।