रतलाम। देश-विदेश और प्रदेश के साथ रतलाम में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग और सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग करने की प्रेरणा देने के लिए सामूहिक हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी शामिल हुए। खास बात यह भी है कि योग के प्रति लोगों में जागरूकता भी बड़ी है। रतलाम शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सामूहिक योग के कई आयोजन संपन्न हुए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ शहर के आम जनता ने सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग किया। इस कार्यक्रम में शामिल होने हैं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे और सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग लिया।