सीहोर। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "वसुधैव कुटुंबकम् के लिए योग" के अंतर्गत जिला आयुष विभाग, जिला प्रशासन और जिला न्यायालय के निर्देशन में अदालत परिसर में न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अमिताभ मिश्र की अध्यक्षता में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। योग प्रशिक्षक पंकज वर्मा ने कपालभांति, भ्रामरी, प्राणायाम, हास्य योग, शवासन, अनुलोम- विलोम का अभ्यास कराते हुए लाभ बताए। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मुकेश दांगी तथा अन्य अधिवक्तागण, नेहरू युवा केंद्र सीहोर से पवन पंसारी, मेघा महेश्वरी, पूजा सेन, योगेश गुप्ता, राशि राठौर, तन्मय गुप्ता ने योगाभ्यास किया और योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संकल्प लिया।