BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 11:52 am
KHABAR : जिले के हर गांव में बनेगी नल जल योजना, हर घर को मिलेगा पानी, योजनाओं के भूमि पूजन कार्यक्रम में सांसद ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के भ्रमण पर आए रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर ने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पलसोड़ा में दो करोड़ 21 लाख रुपए लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन किया। इसी प्रकार ग्राम पल्दुना में 1 करोड़ 27 लाख 28 हजार रुपए लागत की नल जल योजना का एवं ग्राम पलाश में 2 करोड़ 35 लाख 99 हजार रुपए लागत की नल जल योजना का भूमि पूजन किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, सरपंच रेखाबाई मईडा, दिनेश धाकड़, आशीष धाकड,़ बाबूलाल कर्णधार, पीके गोगादेव कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री नरेश कुंवाल, जिला जल सलाहकार आनंद व्यास, राजेंद्र पाटीदार आदि उपस्थित थे।

सांसद डामोर ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदनशीलता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की समस्या को समझकर हल के लिए जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का जीवन अब आसान हो गया है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं की समस्याओं को हल करने के लिए उज्जवला योजना भी क्रियान्वित की है जिसमें निशुल्क गैस कनेक्शन महिलाओं को प्रदान किए गए हैं। डामोर ने कहा कि जिन स्थानों पर भूमिगत जल उपलब्ध नहीं है वहां पर माही नदी के जल से योजना बनाकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। ठेकेदारों को भी हिदायत दी कि गुणवत्ता युक्त कार्य करें, समय सीमा में काम पूरा करें। प्रारंभ में कार्यपालन यंत्री गोगादे ने योजना की जानकारी दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE