BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 11:55 am
REPORT : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग ने किया जिले के ऐतिहासिक विरुपाक्ष महादेव मंदिर में योगाभ्यास का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा जिले के ऐतिहासिक स्थल विरुपाक्ष महादेव मंदिर परिसर बिलपांक पर योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । योग दिवस पर चयनित थीम ‘वसुदेव कुटुंबकम के लिए योग एवं हर घर आंगन योग’ पर किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ देश के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश वाचन के लाइव प्रसारण द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, बिलपांक सरपंच श्रवण पाटीदार, विक्रम पाटीदार तथा एसडीएम संजीव केशव पांडे तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के शुभारंभ एवं अतिथि उद्बोधन के पश्चात योगाभ्यास कार्यक्रम करवाया गया जो राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ-साथ शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, तथा पतंजलि संस्था, एकात्म अभियान, विलय सामाजिक संस्था, निशुल्क फिटनेस क्लब तथा हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे।इस कार्यक्रम में लगभग 400 लोगों ने लाइव योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। इसके अतिरिक्त विधायक सभागृह सैलाना रोड, जिला जेल परिसर तथा आयुष विभाग की समस्त संस्थाओं में योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें अधिक से अधिक संख्या में आमजन ने भाग लिया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान ने आमजन से आयुष विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE