BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 12:16 pm
KHABAR : वायुयान से शिर्डी धाम तीर्थ दर्शन के लिए 32 बुजुर्ग रवाना, पहली बार वायुयान से तीर्थ यात्रा के लिए उत्साहित नजर आए बुजुर्ग, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत आज वायुयान से शिर्डी धाम तीर्थ यात्रा के लिए शाजापुर जिले के 32 बुजुर्ग रवाना हुए। सभी बुजुर्ग इंदौर से हवाई जहाज द्वारा शिर्डी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होंगे। शिर्डी तीर्थ यात्रा को जाने वाले बुजुर्ग हवाई जहाज की यात्रा को लेकर बहुत रोमांचित थे, उनके चेहरे पर खुशी की एक अलग ही आभा झलक रही थी। साथ ही सभी तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया।

शिर्डी धाम तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले बुजुर्गों को जिला मुख्यालय स्थित औदिच्य धर्मशाला से कलेक्टर किशोर कन्याल, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, नगरपालिका शाजापुर प्रभारी सीएमओ एवं डिप्टी कलेक्टर महेन्द्र प्रताप सिंह किरार, पार्षद दुष्यंत सोनी व प्रेम यादव, अजय चंदेल, पीरूलाल, प्रशांत चौहान एवं जनप्रतिनिधिगणों ने हार एवं श्रीफल भेंट कर बुजुर्गों का सम्मान किया। उपस्थित अतिथियों ने तीर्थ यात्रा बस को हरी झण्डी दिखाकर शाजापुर से इन्दौर के लिए रवाना किया। इस दौरान तहसीलदार शुजालपुर राकेश खजुरिया अनुरक्षक बनकर बुजुर्गों के साथ गए।

इस अवसर पर कलेक्टर कन्याल ने सभी बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बुजुर्ग भाग्यशाली है, जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बनाई गई तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से हवाई जहाज के माध्यम से इन्दौर से शिर्डी की तीर्थ यात्रा करने का अवसर मिला है। उन्होंने सभी बुजुर्गों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खुशी-खुशी एवं मस्ती के साथ यात्रा का भरपूर आनंद लेते हुए जायें। उन्होंने सभी बुजुर्गों से कहा कि शिर्डी सांई बाबा से जिले की उन्नति, प्रगति एवं खुशहाली की कामना करें।

नगरपालिका उपाध्यक्ष जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वायुयान से तीर्थ यात्रा भी होगी, यह कल्पना हमें भी नहीं थी। लेकिन वायुयान से तीर्थ यात्रा की इस कल्पना को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साकार किया हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक हम सभी ने उड़ते हुए वायुयान को ही देखा है, लेकिन पहली बार हमें वायुयान में बैठने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी एवं उनसे देश की खुशहाली एवं उन्नती की कामना करने का अनुरोध किया। 

पटलावदा के परमार ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अन्तर्गत आज वायुयान से शिर्डी धाम तीर्थ यात्रा के लिए शाजापुर जिले से जाने वाले शुजालपुर तहसील के ग्राम पटलावदा के बुजुर्ग तीर्थ यात्री दिलीप सिंह परमार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद पत्र लिखा। परमार ने अपने धन्यवाद पत्र में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत उसे सपत्निक हवाई यात्रा द्वारा शिर्डी दर्शन कराया जा रहा है, इसके लिए परमार ने हवाई यात्रा को अपने जीवन का यादगार एवं गौरवमयी समय बताया। हवाई यात्रा से तीर्थ दर्शन कराने के लिए वे स्वयं व उनका परिवार तथा ग्रामवासियों की ओर से मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद दिया है। उक्त पत्र परमार द्वारा आज कलेक्टर कन्याल को सौंपा गया।

तीर्थ यात्रियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद-
तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले अन्य बुजुर्गों ने भी मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया। इसमें शुजालपुर के निवासी बुजुर्ग निर्मल कुमार जैन का कहना था कि हमारे लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमारे लिए हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा पर जाने का इंतजाम किया है। हम पहली बार हवाई जहाज से शिर्डी की यात्रा पर जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया है।

इसी तरह ग्राम अलिसरिया की बुजुर्ग कुन्ताबाई का कहना था कि मैने कभी हवाई जहाज की यात्रा नहीं कि थी। आज पहली बार मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से वह पहली बार वायुयान से शीर्डी की यात्रा पर जा रही है। कुन्ताबाई ने मुख्यमंत्री चौहान को हृदय से आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद दिया।

कालापीपल मण्डी के निवासी बुजुर्ग मांगीलाल ने कहा कि वायुयान से तीर्थ यात्रा करने का हमें पहली बार अवसर मिला है, इससे वे बहुत प्रसन्न है। वे मुख्यमंत्री को इसके लिए धन्यवाद देते हैं। इसी तरह तीर्थ यात्रा को जाने वाले अन्य बुजुर्ग यात्रियों ने भी मुख्यमंत्री चौहान को आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE