शाजापुर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस सोलंकी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार शाजापुर जिले में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 - ईव्हीएम- व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी का कार्य विगत 10 जून 2023 से बीईएल बैंगलुरू से उपलब्ध कराये गये इंजीनियरांे द्वारा लालघाटी स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस पर किया किया जा रहा है।
ठम्स् बैंगलुरू द्वारा दी गई सूचना अनुसार 23 जून 2023 तक 1050 बीयू, 1050 सीयू एवं 1130 की एफएलसी का कार्य पूर्ण हो रहा है। आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के दिये गये निर्देशानुसार एफएलसी पूर्ण उपरांत जिले में 24 जून 2023 को मॉक पोल की कार्यवाही की जायेगी। ईव्हीएम गोडाउन पर मॉकपोल की कार्यवाही के समय सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।