शाजापुर। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस सोलंकी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये जिले की तीनो विधानसभा क्षेत्र 167 - शाजापुर, 168- शुजालपुर, 169 - कालापीपल के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो को मतदान केन्द्रो के प्रस्ताव मय अभिमत के जिला स्तर पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये थे। ईआरओ द्वारा विधानसभा स्तर पर राजनैतिक दल की बैठक कर प्रस्ताव तैयार किये गये है।
अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से प्राप्त प्रस्ताव पर अंतिम रूप देने के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में 23 जून 2023 को सायं 5.00 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की जायेगी। जिसमें सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।