शाजापुर। सी.एम. हेल्पलाईन में शाजापुर जिले ने आज प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में चौथा स्थान प्राप्त कर पुनः टॉप 5 में स्थान प्राप्त किया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर किशोर कन्याल, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष टैगोर द्वारा जिले को चौथे स्थान पर लाने के लिये प्रतिदिन सायं 06 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे थे। जिसके फलस्वरूप माह मई- 2023 में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में आज प्रदेश स्तर से जारी रैंकिंग में शाजापुर जिले को अपने समूह श्बश् में चौंथा स्थान प्राप्त हुआ है। विगत माह में जिला शाजापुर प्रथम स्थान पर रहा था। जिले को चौंथे स्थान पर लाने में लोक सेवा प्रबंधन विभाग व समस्त जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।