मनासा। गैलेक्सी लिटिल स्टार हाई स्कूल देवरी खवासा ने फिर बाजी मारते हुए प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवोदय विद्यालय में 3 बच्चों का चयन हुआ है। वहीं ज्ञानोदय विद्या मंदिर स्कुल के छात्र शिवम पिता ज्ञानचंद पाटीदार का भी नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है।
इन विद्यार्थियों का हुआ चयन-
खुशी पिता सत्यनारायण, देवरी खवासा
निहारिका पिता दिलीप नागदा, देवरी खवासा
जयवर्धन सिंह पिता सुरेंद्र सिंह, सेमली आत्री
ज्ञानोदय विद्या मंदिर से छात्र शिवम पिता ज्ञानचंद पाटीदार।
विद्यालय परिवार बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करता है। विद्यालय का कक्षा पांचवी आठवीं एवं दसवीं का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा है।