शाजापुर। जिले में विद्युत कंपनी द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को सभी प्रकार की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन वृत्त स्तर पर किया जाता है।
अधीक्षण यंत्री सुनील पटेल ने जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं चतुर्थ बुधवार को लालघाटी स्थित कार्यालय अधीक्षण यंत्री (संचा/संधा) म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कं.लि.मि. शाजापुर वृत्त में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक अपनी शिकायते एवं समस्याऐं निराकरण के लिए फोरम के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण करा सकते हैं।