शाजापुर। जिले की सभी आईटीआई जिसमें शाजापुर, शुजालपुर, कालापीपल में प्रवेश की प्रकिया प्रारंभ हो चुकी है। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून 2023 है। संस्था में संचालित समस्त व्यवसायों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं है। इच्छुक अभ्यर्थी इंटरनेट से स्वयं के माध्यम से अपने स्तर से या एमपी आनलाईन सहायकता केंद्रो से www.dsd.mp.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी www.dsd.mp.gov.in की वेबसाईट या संस्था के प्रवेश प्रभारी अशोक कुमार सोनी (9926606549) से प्राप्त की जा सकती है।