BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 12:46 pm
KHABAR : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विशेष न्यायाधीश ने उपस्थितों को किया योग के प्रति जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। मध्‍य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास प्रभात कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा जिला न्यायालय परिसर देवास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया।  

विशेष न्यायाधीश दिनेश प्रसाद मिश्र ने शिविर में आए लोगों को योग के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि योग का अभ्यास बेहतर स्वास्थ के लिए लाभदायक है। योग के सभी आसनों से लाभ प्राप्त करने के लिए सुरक्षित व नियमित अभ्यास की आवश्यकता है। योग से शरीर में प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूती प्रदान करने में मदद करता है।

अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास निहारिका सिंह ने बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसका उद्देश्य योग अभ्यास के प्रति आमजन को जागरूक करना एवं योग का महत्व बताना है। योग के माध्यम से शरीर, मन स्वस्थ रहता है एवं हमारे सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग एक अच्छा माध्यम है, इसका अभ्यास हमें करना चाहिए।     
कार्यक्रम द्वितीय न्‍यायाधीशगण सोनल पटेल, डॉ. मेहजबीन खान, यशपाल सिंह, रश्मि खुराना, प्रियांशु पाण्डे, अब्दुल अजहर अंसारी, आफरीन युसुफजई, श्वेता अग्रवाल, सौरभ जैन, पारूल जैन, संध्या मुदगल तथा योग प्रशिक्षक छवि गावड़े सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE