BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 1:35 pm
REPORT : कृषि विभाग ने मानसून की आमद के पहले किसानों के लिए जारी की सलाह, सोयाबीन बोने में इन बातों का रखना होगा ख्याल, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। उप संचालक कृषि आरपी कनेरिया ने बताया कि किसान भाई न्यूनतम 100 मिमी वर्षा (4 इंच) होने पर सोयाबीन फसल की बोवनी करें। एक ही किस्म लगाने के स्थान पर विभिन्न समयावधि में पकने वाली, अपने क्षेत्र में अनुशंसित 2 या 3 नई किस्मों की बोवनी करें। सोयाबीन आधारित अंतर्वर्तीय फसल लगाएं, असिंचित क्षेत्र में जहां रबी की फसल लेना संभव नहीं हो, वहां सोयाबीन के साथ अरहर की अंतर्वर्तीय फसल तथा सिंचित क्षेत्रों में सोयाबीन के साथ मक्का, ज्वार आदि अंतर्वर्तीय फसल लगाएं, जिससे रबी फसल की बोवनी पर प्रभाव न पड़े। सोयाबीन की बोवनी के पूर्व उपलब्ध बीज का न्यूनतम अंकुरण 70 प्रतिशत होना चाहिए। 70 प्रतिशत अंकुरण के आधार पर सोयाबीन की बीज दर 65 से 70 किग्रा प्रति हेक्टेयर का उपयोग करें। विस्तृत जानकारी के लिए कृषि विभाग के मैदानी कार्यकर्ताओं, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों से किसान भाई संपर्क कर सकते हैं।  

उप संचालक कृषि आरपी कनेरिया ने बताया कि किसान भाई सोयाबीन की बोवनी कतारों से कतारों की दूरी 45 सेमी का पालन करें। साथ ही बीज 2 से 3 सेमी की गहराई तक बोवनी करें। पौधे से पौधे की दूरी 5 से 10 सेमी रखी जाए। विपरीत मौसम (सूखे की स्थिति, अतिवृष्टि आदि) से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए सोयाबीन की बोवनी बीबीएफ पद्धति या रिज एण्ड फेरो पद्धति से करें। सोयाबीन फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्व नाईट्रोजन, स्फूर, पोटाश एवं सल्फर (25रू60रू40रू20) की पूर्ति केवल बोवनी के साथ ही करें। 

सोयाबीन फसल की प्रारंभिक अवस्था में रोग तथा किटों से बचाव के साथ उपयुक्त पौध संख्या सुनिश्चित करने हेतु बीजोपचार अत्यन्त आवश्यक है। बोवनी करते समय बीज को जैविक कल्चर 5 ग्राम प्रति किग्रा की दर एवं रासायनिक फफूंदनाशक के स्थान पर जैविक फफूंदनाशक ट्राइकोडर्मा (10 ग्राम प्रति किग्रा बीज) का उपयोग करें। साथ ही कृषकगण अपनी सुविधानुसार अनुशंसित खरपतवार नाशकों में से अपने क्षेत्र में व्याप्त खरपतवारों के प्रकार देखकर आवश्यकतानुसार खरपतवार नाशक का उपयोग करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE