नीमच। दिनांक 15 जून 2023 को फरियादी मंडी से फसल बेचकर पैसे लेकर मंडी के बाहर बाहर खड़ी उसकी आयशर 407 गाड़ी में बैग रखकर खड़ा था इतने में तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आये और फरियादी का पैसों से भरा बैग आयशर गाड़ी में से उठाकर ले गए। इस पर थाना बघाना पर अपराध क्रमांक धारा 379 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश द्वारा आरोपियों को जल्द पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया था। नपुअ फूलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बघाना अजय सारवान द्वारा टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की गई। जिससे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी इमरान उर्फ इलू पिता इरशाद पठान उम्र 26 वर्ष निवासी सादड़ी रोड बघाना, अमित उर्फ चुन्नू पिता रियाज पठान उम्र 19 वर्ष निवासी नाका नंबर 4 बघाना, राजा पिता यूसुफ पठान उम्र 20 वर्ष निवासी मंडी गेट मंदसौर को गिरफतार किया गया है। जिसमें एक आरोपी फरार है। इनके कब्जे से चोरी गए रुपए बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बघाना, उप निरीक्षक टीआर चौहान, सऊनि कैलाश सोलंकी, प्रआर दिलीप जाट, प्रधान आरक्षक रफीक मेव, साइबर से प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे, आर 556 देवीलाल डिगा, आरक्षक मनीष, आरक्षक ओमप्रकाश पारगी सीसीटीवी टीम का सराहनीय योगदान रहा।