नीमच। जनपद पंचायत जावद की साधारण सभा की बैठक 28 जून 2023 को जनपद सभाकक्ष जावद में प्रातः 11 बजे आयोजित की गई है। बैठक में 15 वा वित्त 2 की जनपद स्तरीय कार्य योजना वर्ष 2023-24 का अनुमोदन एवं समस्त विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की जावेगी। जनपद सीईओ आकाश धार्वे ने जनपद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यगणों से बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।