नीमच। दसवीं पास युवक एवं युवतियां जो कौशल विकास करने, नवीन व्यावसायिक हुनर सीखने एवं रोजगार की पढाई करने के इच्छुक है, वे आईटीआई में संचालित पाठयक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन पंयीजन करवा सकते हैं। डीएसडी पोर्टल पर आवेदक अपना पंजयीन एवं चॉईस फिलिंग स्वयं या कियोस्क के माध्यम से 25 जून 2023 तक कर, शासकीय आईटीआई जावद में व्यवसाय (ट्रेड) इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा, मैकेनिक मोटर व्हीयकल एवं इन्सनट्रूमेंट मैकेनिक के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए रूपारेल जावद स्थित आईटीआई में सम्पर्क किया जा सकता है।