BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 4:47 pm
REPORT : खुशियों की दास्तां- जल जीवन मिशन लाया महिलाओं के जीवन में बदलाव, नीमच जिले के गॉव ढाणी में अब हर घर मिल रहा है पानी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला मुख्यालय नीमच से 25 कि.मी.एवं तहसील मुख्यालय जावद से 10 कि.मी.दूर अरावली पर्वतमाला की तलहटी में बसा(राजस्थान)सीमा से लगा ग्राम ढाणी। गॉवमें 244  घर होकर गॉव की आबादी लगभग एकहजार78 की है। इस गाँव में बंजारा समुदाय के लोग निवासरत हैं।इस गॉव में नलजल योजना के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने प्रत्‍येक घर में नल कनेक्शन देकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध किया जा रहा है।अब गाँव को पेयजल संकट से मुक्ति मिल गई हैं।यहाँ की महिलाओं को नल की टोंटी खोलते ही प्रेशर के साथ पर्याप्‍त मात्रा में पानी मिल रहा है।जावद तहसील का बंजारा बाहुल्य गाँव ढाणी,जहाँ कभी पीने के पानी के लिए वाद-विवाद तक हो जाते थे।अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन तहत ग्रामीण नल जल प्रदाय योजना बनाई जिसे 34.02 लाख रुपये की राशि से योजना पूर्ण की गई।अब गाँव के प्रत्येक घर में  नल से पानी मिलने से महिलाएं,न सिर्फ खुश हैं,बल्कि पेयजल आपूर्ति के मामले में अब आत्मनिर्भर भी हो गई हैं।

गॉव की चौपाल पर चर्चा के दौरान गाँव की महिला मंजूबाई बंजारा ने बताया, कि तीन चार दशक पहले कुओं से पानी  भरते थे।फिर हैंडपंपों से कुछ राहत मिली थी,परन्‍तु गर्मी में जलस्तर नीचे जाने से हैंडपंप सूख जाने पर पानी की बहुत समस्‍या होती थी। वहीं पानी भरने की बात को लेकर कभी-कभी तो वाद-विवाद तक हो जाता था।परन्‍तु अब नल संयोजन होने से काफी सुविधा हो गई है। वहीं पर्याप्‍त पेयजल मिलने से काफी खुशी है।नर्मदाबाई कछावा एवं ललितागौड़ ने बताया, कि भला हो सरकार का जो हमारी सुध ली,और पानी के संकट से हमें मुक्ति दिलाई।रेखा बंजारा जिसका पीहर मोरवन गाँव में है।विवाह के बाद से ही ढाणी में रहती हैं।वे कहती है,कि पेयजल समस्‍या का वास्तविक समाधान तो अब हुआ है।अब हमे पानी के लिए घर कीष्दहलीज़ष्भी पार नहीं करना पड़ती है।नल जल योजना न होने से पूर्व पेयजल व्‍यवस्‍था बड़ी चुनौती थी।परन्‍तु अब हमें पर्याप्त पानी मिल रहा है। गाँव का ही अशोक दायमा पेयजल वितरण व्यवस्थापक है।गॉव में समय पर पेयजल आपूर्ति कर प्रतिदिन नियमित पेयजल सप्लाय किया जा रहा है।पानी में समय-समय पर क्लोरीन मिलाई जाती है, ताकि किसी तरह की बीमारियां न हो।

योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभागखण्ड नीमच के कार्यपालन यंत्री  एस.सी.जनोलिया ने बताया,कि विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत 50 हजार लीटर क्षमता की 12 मीटर ऊँची टंकी निर्माण की गई है।साथ ही एक संपवेल कमपम्प हाऊस का भी निर्माण किया है,और 110 एम.एम.आकार की 200 मीटर एवं 90 एम.एम.व्यास की 100 मीटर राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाई हैं।गॉव की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में 90 एम.एम.व्यास की 2 हजार 414 मीटर लम्बी पाइप लाइन डाली गई है।गाँव के सभी घरों में नल कनेक्शन दिए गए है,जिनके माध्यम से नियमित पेयजल आपूर्ति हो रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE