नीमच। मप्र की राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना मप्र के माटीकला के उत्कृट एवं परपरागत संस्कृति के संरक्षण करने वाले माटीकला शिल्पियों को प्रोत्साहित करने तथा माटीकला की परंपरागत संस्कृति जीवत रह सके। साथ ही माटीकला कलाकृतियों का उत्कृष्ट निरंतर विकास करने के लिए म.प्र. शासन कुटीर एवं ग्रामोयोग विभाग के माटीकला बोर्ड द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना संचालित है।
इस योजना में माटीकला में सलग्नों शिल्पियों को अपनी योग्यता, कारीगरी एवं कल्पनाशीलता दिखाने का अवसर प्रदान करने हेतु वर्ष 2023-24 के लिये कार्यालय जिला पंचायत (माटीकला बोर्ड) नीमच द्वारा शिल्पियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। नीमच जिले के ऐसे शिल्पी जिनके द्वारा माटीकला में कोई विशेष उत्कृट कलाकृति बनाई गई हो, वे जिला पंचायत कार्यालय (माटीकला बोर्ड) नीमच में सम्पर्क कर अपने अभिरूचि आवेदन पत्र 25 जून 2023 तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त योजना में चयनित प्रविष्ठि को राशि एक लाख, द्वितीय चयनित प्रविष्ठि को राशि 50 हजार एवं तृतीय चयनित प्रविष्ठि को राशि 25 हजार का पुरस्कार प्रदान किया जावेगा।