नीमच। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएम-एफएमई) के तहत माइक्रो फूड प्रोसेसिंग उद्यमियों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर लाभार्थियों को हेण्ड होल्डिंग सहायता उपलब्ध कराने के लिए रिसोर्स पर्सन का फेसिलेटर के रूप में चयन किया जाना हैं। किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्रीधारी (कृषि में स्नातक को प्राथमिकता) होना चाहिए। आवेदक शासकीय सेवक नहीं हो और उसे डी.पी.आर. (डीपीआर) तैयार करने का अनुभव हो वह आवेदन कर सकता है।
उप संचालक उद्यान अतर सिंह कन्नौजी ने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को उपलब्ध कराई गई सहायता के आधार पर‘’ रिसोर्स पर्सन’’ को भुगतान, बैंक से ऋण स्वीकृति के उपरांत राशि रूपये 10 हजार प्रति प्रकरण की दर से भुगतान किया जाएगा एवं शेष 50 प्रतिशत का भुगतान उद्योग को जी.एस.टी. एवं उद्योग आधार पंजीकरण प्राप्त होने तथा (एफएसएसएआई) मानकों के अनुपालन, परियोजना के इम्प्लीमेंटेशन तथा ट्रेनिंग प्रदान करने के पश्चांत किया जाएगा। इच्छुक पात्र आवेदक 26 जून से अंतिम तिथि 5 जुलाई 2023 तक अपने आवेदन, जिसमें शैक्षणिक योग्याता एवं अनुभव इत्यादि के विवरण के साथ मय दस्तावेजों के कार्यालय उप संचालक उद्यान जिला नीमच में प्रातः 11 से सायं 5 बजे तक ऑफलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये एके सोनी, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी जिला नीमच के मो.नं.-7987967397 पर संपर्क किया जा सकता है।