मंदसौर। अपर कलेक्टर आरपी वर्मा द्वारा बताया गया कि मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी 24 जून को भोपाल से प्रस्थान कर 8.30 बजे मंदसौर आएंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। तय कार्यक्रम अनुसार 25 जून को पूर्वान्ह 10 बजे पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन, पूर्वान्ह 11 बजे से 2 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। अपरान्ह 4 बजे जिला जेल मंदसौर का निरीक्षण करेंगे। रात्रि 10.34 बजे मंदसौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।