BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 6:25 pm
REPORT : कलेक्टर यादव ने जारी किया जिले में एंबुलेंस वाहनों के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश, अब यहां करना होगा ये काम, पढ़े खबर  

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले में एंबुलेंस के सुगम संचालन, कानून एवं व्यवस्था बनाए तथा मरीजों की सुविधा हेतु दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(1) के तहत जिले की राजस्व सीमा अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया।
जारी आदेशानुसार जिला मुख्यालय मंदसौर में संचालित समस्त निजी एंबुलेंस की पार्किंग के लिए स्थान स्टेडियम मार्केट विद्युत मंडल के पास मंदसौर में नियुक्त किया जाता है। समस्त निजी एंबुलेंस पार्किंग के लिए नियत स्थल पर ही खड़ी रहेगी, इसके अतिरिक्त किसी स्थल पर निजी एंबुलेंस को खड़ा किया जाना  प्रतिबंधित रहेगा। सभी निजी एंबुलेंस मालिक एवं एंबुलेंस चालक का जिला चिकित्सालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एंबुलेंस मालिक एवं  एंबुलेंस चालक चिकित्सालय परिसर में तभी प्रवेश करेंगे जब मरीज को रेफर करने पर बाहर ले जाने हेतु मरीज के परिजन उनके संपर्क करेंगे अथवा किसी मरीज को लेकर जिला चिकित्सालय में आना हो। सभी एंबुलेंस वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा, चालक ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य होगा, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां मांगी जाने पर उपलब्ध कराया जाना होगा। प्रत्येक एंबुलेंस के चालक एवं वाहन स्वामी को संबंधित थाना प्रभारी से चरित्र प्रमाण पत्र, परिवहन विभाग से एवं पुलिस / वाहन का प्रमाण पत्र, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंदसौर से एंबुलेंस हेतु आवश्यक समस्त चिकित्सकीय उपकरण आदि जैसे ऑक्सीजन की सुविधा, स्ट्रेचर मेल नर्स एवं अन्य आवश्यक चिकित्सकीय संसाधन उपलब्ध होने संबंधित प्रमाण पत्र प्राप्त कर सब डिव्हीजनल मजिस्ट्रेट मंदसौर को प्रस्तुत करना होगा तत्पश्चात सब डिव्हीजनल मजिस्ट्रेट मंदसौर द्वारा पंजीयन उपरांत अनुमति जारी की जा सकेगी, उक्त पंजीयन 15 दिवस में कराना अनिवार्य है। बिना पंजीयन के एंबुलेंस चलाना अवैधानिक होगा। एंबुलेंस की फिटनेस अनुसार जो एंबुलेंस जिले में ही चलने लायक है अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा उनका चिन्हांकन कर प्रथक से किया जावेगा एवं जो एंबुलेंस जिले से बाहर जाने योग्य है उनका चिन्हांकन प्रथक से किया जावेगा। सभी एंबुलेंस वाहन में जी. पी.एस. सिस्टम लगाया जाना अनिवार्य है।

उक्त आदेश का उल्लंघन करने वाले एंबुलेंस संचालक, चालक एवं व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी तथा उनके वाहन पंजीयन एवं चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जावेगी। यह आदेश सर्वसाधारण एंबुलेंस प्रबंधक, चालक, जनता को संबोधित है इसकी तामिलि प्रत्येक व्यक्ति पर सम्यकरूपेण करना और उसकी सुनवाई समयाभाव के कारण संभव नहीं है, अतः दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के तहत यह आदेश एक पक्षीय रूप से पारित किया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE