नीमच। नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नपा अधिकारी महेन्द्र वशिष्ठ के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नीमच शहर को श्रेष्ठ पायदान पर लाने हेतु विभिन्न गतिविधियां जारी है, जिसके तहत शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
स्वच्छता गतिविधियों के तहत 22 जून, गुरूवार को नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा एनजीओ वन क्लीक सोल्यूशन के माध्यम से वार्ड क्रमांक 30में स्वच्छता सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रवासियों को चार प्रकार के कचरे की जानकारी देते हुए अपने घर एवं संस्थान में चारों प्रकार का कचरा अलग-अलग संग्रहित कर कचरा गाड़ी में अलग-अलग बाक्स में डालने हेतु प्रेरित किया गया।
वार्ड क्रमांक 30 के नागरिकों को एनजीओ वन क्लीक सोल्यूशन की टीम के सदस्यअभिषेक परमार, पिंकी गेहलोत, फुरकान व अयान आदि ने सुखा कचरा, गीला कचरा, अवशिष्ठ कचरा व घरेलू हानिकारक कचरे के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार के कचरे में कौन-कौन सी वस्तुएं शामिल है तथा इन कचरों को अलग-अलग संग्रहित करने के क्या फायदे हैं।