BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 7:51 pm
KHABAR : 70 साल की वृद्ध महिला और काली अंधेरी रात, जब कलेक्टर के कानों तक पहुंची ये शिकायत तो एक्शन में आया विभाग, अब रोशनी से जमगमाया कमला बाई का घर, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। कई वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन कर रही मक्सी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमलाबाई पति स्व. निर्भयसिंह लोधी को कलेक्टर किशोर कन्याल के निर्देश पर एक बत्ती विद्युत कनेक्शन मिल गया है। वृद्ध महिला को अब अंधेरे में नहीं रहना पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जनसुनवाई में बुजुर्ग महिला कमलाबाई पति स्व. निर्भयसिंह लोधी ने कलेक्टर को अपनी परेशानी से अवगत कराते हुए बताया था कि वृद्ध होने तथा बीमार रहने के कारण उससे कोई काम नही होता है। आंखो से दिखाई नहीं देता, घर में बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण वह कई वर्षों से अंधेरे में जीवन यापन कर रही है। बिजली कनेक्शन नहीं होने से उसे इस उम्र में घोर गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण उसने बिजली कनेक्शन प्रदान करने का अनुरोध कलेक्ट से किया था। इस पर कलेक्टर कन्याल ने विद्युत विभाग के अधिकारी को वृद्ध महिला के घर विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिये थे। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर द्वारा वृद्ध महिला कमलाबाई को जिला रेडक्रास सोसायटी से आर्थिक सहायता के रूप में 3 हजार रूपये का चौक भी प्रदान किया गया था।

कलेक्टर कन्याल के निर्देश पर बुजुर्ग महिला कमलाबाई के घर एक बत्ती विद्युत कनेक्शन दिया गया है। अपने घर पर रोशनी आ जाने से बुजुर्ग महिला कमलाबाई बहुत प्रसन्न है। इसके लिए कमलाबाई ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं कलेक्टर किशोर कन्याल को दिल से आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE