BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 7:55 pm
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई एससी-एसटी एक्ट की जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की त्रैमासिक बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े की अध्यक्षता में गुरूवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अन्तर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर वानखेड़े ने 01 जनवरी 2023 से 20 जून 2023 तक कुल प्राप्त प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की। जिसमें 51 प्रकरण में सहायता राशि का वितरण बजट का अभाव में लम्बित होने पर कलेक्टर ने शासन स्तर से बजट की मांग कर प्रकरणों में सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर वानखेड़े ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रकरणों में सभी संबंधित अधिकारी समन्वय कर मौका जांच करते हुए शीघ्र सहायता प्रदान करें। विभाग स्तर पर प्रकरणों का लम्बित नहीं रखा जाए, बजट नहीं होने पर तत्काल बजट की मांग की जाए। बैठक में लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम अन्तर्गत न्यायालयों में दर्ज प्रकरण, सजा, बरी इत्यादि की जानकारी बैठक में दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कौरी, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, अजाक थाना प्रभारी विवेक कनोडिया व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE