BREAKING NEWS
NEWS : बाल वैज्ञानिक कोई ऐसा काम करें, जिससे.. <<     BIG NEWS : राष्ट्र संत श्री कमल मुनि कमलेश का नाम.. <<     NEWS : थाने स्तर के टॉप 10 में चयनित अवैध अफीम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : भदेसर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की.. <<     NEWS : कलेक्टर राठौड़ ने किया तहसील कार्यालय.. <<     KHABAR : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रधान जिला न्‍यायाधीन ने जिला जेल का.. <<     KHABAR : जिला स्वास्थ्य विभाग ने राष्‍ट्रीय डेंगू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नल जल योजना की जानी हकीकत, जल निगम के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.. <<     KHABAR : कपास गोदाम में 18 घंटे बाद भी नहीं बुझी आग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर जैन ने किया मतगणना केंद्र का.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे राजकुमार गोयल, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 8:04 pm
BIG NEWS : नवोदय विद्यालय रामपुरा हेतु विद्यासागर पब्लिक स्कूल भाटखेड़ी से 4 विद्यार्थियों का कक्षा 6टी में चयन, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। समीपस्थ 3 किलोमीटर दूर गांव भाटखेड़ी जो कि शिक्षा का गढ़ माना जाता है साथ ही खेल में भी इस गांव से प्रतिभाएं निखरती है। एक ओर भाटखेड़ी गाँव हर जगह हर क्षेत्र में नित नए आयाम के लिए जाना जाता है वहीं ये गाँव आधुनिकता के इस दौर में सांस्कृतिक धरोहर को भी संजोए रखता है आज का दौर जिसमें हर कोई सिर्फ अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे दौर में विद्यासागर पब्लिक स्कूल शिक्षा के वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त करते हुए नित नए मुकाम हासिल कर रहा है। 

आज इसी कड़ी में गांव के विद्यासागर पब्लिक स्कूल भाटखेड़ी के प्राचार्य दुर्गेश धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ ही दिनों पहले विद्यालय की एक बालिका अक्षरा मोदी पिता घनश्याम मोदी निवासी पड़दा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में जिले की प्रावीण्य सूची में चौथा व मनासा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। उसी श्रृंखला में आज विद्यासागर स्कूल के ही चार बच्चें सिद्धार्थ पिता चमनलाल प्रजापति निवासी पिपलिया नाथावत, यशश्वी पिता सुनील मालवीय (खाती) निवासी पड़दा, प्रतिष्ठा पिता अविनाश जोशी निवासी भाटखेड़ी, भावेश पिता दिनेश पाटीदार निवासी भाटखेड़ी ने कक्षा 6टी में नवोदय विद्यालय रामपुरा में चयनित होकर विद्यालय सहित माता-पिता व गांव को भी गौरवान्वित किया है।

ये छात्र/छात्रा, अभिभावक व विद्यालय परिवार सभी के लिए अत्यन्त खुशी का क्षण है। विद्यालय के संचालक केशुराम पाटीदार, कमलेश पाटीदार, विनोद पाटीदार, प्राचार्य दुर्गेश धनगर ने अभिभावक, छात्र/छात्राओं और विद्यालय परिवार को बधाई दी और छात्र/छात्राओ के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE