BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 22, 2023, 8:18 pm
BIG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी का आगमन प्रदेश के लिए सौभाग्यशाली- मुख्यमंत्री चौहान, भोपाल से प्रारंभ करेंगे दो वंदे-भारत ट्रेन, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 27 जून को मध्यप्रदेश आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल से 2 वंदे भारत ट्रेन प्रारंभ करेंगे, वे यहाँ बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री 27 जून को ही शहडोल के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वहाँ रानी दुर्गावती गौरव यात्राओं का समापन होगा और रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी दो अभियान लाँच करेंगे। सिकल सेल रोग से पीड़ित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग और इलाज की व्यवस्था के लिए सिकिल सेल मिशन लाँच किया जाएगा। मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हैं। प्रधानमंत्री द्वारा इन आयुष्मान कार्डों के वितरण का प्रारंभ प्रतीकात्मक रूप से किया जाएगा। इसी समय सभी हेल्थ वेलनेस सेंटर, पंचायतों तथा शहरों के वार्डों में कार्डों का वितरण होगा। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत अभियान में परिवार का इलाज पाँच लाख रूपये तक नि:शुल्क किया जाता है। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में मीडिया कर्मियों से चर्चा कर रहे थे।

स्व-सहायता समूह की दीदियों ने मेहनत और परिश्रम से अपनी स्थिति सुधारी-

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को शहडोल में सायं लखपति दीदियों से संवाद करेंगे। महिला स्व-सहायता समूह में जिन दीदियों की वार्षिक आय एक वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक होती है, उन्हें लखपति दीदी कहा जाता है। दीदियों ने मेहनत और परिश्रम से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू हुआ है, कई ग्राम सभाओं ने तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया है, ऐसी ग्राम सभाओं से भी प्रधानमंत्री मोदी का संवाद होगा। प्रधानमंत्री मोदी शहडोल के आस-पास गाँव-गाँव में सक्रिय फुटबाल क्लबों के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। साथ ही जनजातीय समाज के मुखियाओं से भी चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के वर्ष-

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूर्ण हुए हैं। इन 9 वर्ष में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हुआ हैं। प्रधानमंत्री मोदी का मध्यप्रदेश आगमन हम सबके लिए सौभाग्य का विषय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE