धार। आजादी के अमृत महोत्सव ( AKAM2-0 ) के अंतर्गत आजीविका मिशन अंतर्गत गुरूवार को ग्राम पंचायत केसुर में डिजिटल लेन देन को बढ़ावा देने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिजिटल लेन देन के समझ और सुझाव के संबंध में बताते हुए बी.सी. मे रिंकू द्वारा बी सी के कार्यों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, समूह के सदस्य एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।