BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 10:53 am
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग व संगीत दिवस के उपलक्ष्य में सजी संगीत सभा, व्याख्यान व डेमोंस्ट्रेश्न का आयोजन भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। अंतर्राष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस बुधवार के विशिष्ट अवसर पर धार में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, चित्रकला पर व्याख्यान एवं प्रदर्शन हुआ। इस संध्याकालीन समारोह में उपस्थित श्रोताओं व दर्शकों के बीच संगीत और योग के सरोकारों तथा पारंपरिक रूप से दोनों ही आयामों के आपसी सानिध्य की वर्तमान स्थितियों को लेकर संवाद के अवसर जुटाने हेतु, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग के लिए शासकीय संगीत महाविद्यालय धार तथा शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार की ओर से संगीत सभा तथा व्याख्यान व डेमोंस्ट्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतुल कालभवर महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, वृषाली देशमुख संस्थापक, नुपुर कला केंद्र धार के आतिथ्य में तथा संगीत महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष दीपक खलतकर एवं प्राचार्य कांति तिर्की के अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना तथा अतिथियों एवं कलाकारों के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । कार्यक्रम के प्रथम पाली में फ्रीलांस आर्टिस्ट, अमूर्त चित्रकार वीणा जैन, भोपाल जो कि जैविक रंगो का उपयोग करते हुए, जैविक सामग्री चाय, कॉफी, बबूल, गुलाब, हरसिंगार तथा कत्था इत्यादि उपयोग कर चित्रों का निर्माण करती हैं, अपने व्याख्यान में उन्होंने प्राचीन भारतीय चित्रकला परंपरा, विभिन्न शैलियों के बारे में विद्यार्थियों को अति सुंदर ढंग से अवगत कराया और कहा कि योग की तरह कला भी एक तरह का योग ही है, जो हमारे मन को शांति, शक्ति और आनंद की अनुभूति कराता है। उन्होंने अपने निर्मित चित्रों की एक प्रस्तुति भी दी, जिससे विद्यार्थी एवं कला दर्शक लाभान्वित हुए । कार्यक्रम की दूसरी पाली रंगारंग संगीत प्रस्तुतियों में भोपाल से पधारी सुविख्यात धु्रपद गायिका सुरेखा कामले द्वारा ध्रुपद की प्रसिद्ध ‘‘डागर घराने’’ की पारंपरिक बंदिश, नोमतोम आलाप, जोड़, झाला,,चौताल में निबद्ध रचना तथा राग यमन में रचित ष्गणपति गण नायकष् रचना पेश किए जो कि ताल चौताला एवम सूलताल में निबध्द था । इनके साथ पखावज पर रवि राज पवार, सारंगी पर हनीफ हुसैन, तानपुरा पर रविकल सोनी संगति कर रहे थे। धु्रपद की इस जोरदार-शानदार सुमधुर प्रस्तुति के पश्चात सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक सलिल दाते इंदौर, ने राग मारूबिहाग में विलंबित तथा मध्य लय की बंदिश बजाई। राग केदार में मध्य लय की बंदिश और भजन सांवरे आई जइयो की धुन बजाकर श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति को विराम दिया । उनके साथ तबले पर संगत कर रहे थे मनीष खरगोनकर। तत्पश्चात दिल्ली की सुविख्यात नृत्यांगना माया कुलश्रेष्ठ ने पारंपरिक कत्थक नृत्य में वंदना, तराना, स्त्री शक्ति पर आधारित स्वलिखित रचना और कत्थक का भाव पक्ष प्रस्तुत किया तथा राग सिंदूराकाफी में ठुमरी डगर चलत छोड़ो न श्यामष्अत्यंत ही मनमोहक ढंग से प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोह लिया । इस सुरमई संगीत सभा में कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन महाविद्यालय की शशि चौधरी ने किया । कार्यक्रम के संयोजक महाविद्यालय के प्रेम सिंह सिकरवार, डॉ.  देशराज वशिष्ठ तथा प्रिया शर्मा रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE