धार। नगर परिषद कुक्षी एवं जनपद पंचायत कुक्षी, निसरपुर के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक न्याय विभाग भारत शासन के अधीन एलिम कौन संस्था उज्जैन द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण कुक्षी में गुरुवार को शिविर आयोजित कर दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण भेंट किए गए। इस अवसर पर एसडीएम कुक्षी नवजीवन पंवार, नगर परिषद कुक्षी अध्यक्ष रेलम चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, केलीफर आदि का वितरण किया गया।