धार। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद के अंतर्गत मनावर तहसील के ग्राम अजंदा के ओंकार पिता भग्गा को बीमारी के उपचार के लिए एक लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मनावर तहसील के ग्राम काली बावड़ी के ऋषिकेश पिता जयराम को बीमारी के उपचार के लिए 80 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।