खरगोन। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरुवार को प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स व जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ आगामी विधानसभा की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा की। वीसी के माध्यम से की गई समीक्षा में फ़ोटो निर्वाचक नामावली की चल रही प्रक्रिया में शत प्रतिशत आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही लंबित डीएसई, पीएसई, पिंक बूथ व मॉडल बूथ की संख्या बढ़ाने और शैडो एरिया से सम्बंधित जानकारियां ली। खरगोन कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने खरगोन जिले से सम्बंधित जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप अगासिया व निर्वाचन सुपवायजर जेएल भालसे उपस्थित रहे।