BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 11:26 am
KHABAR : शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन ने किया कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला वरिष्ठों का मार्गदर्शन, पढ़े खबर 

Share On:-

बड़वानी। प्रायः सफल व्यक्ति आपको मोबाइल से दूर रहने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पढ़ाई करने या तैयारी करने की सलाह देते हैं। वस्तुतः आज के इस दौर में मोबाइल के बिना रहना बहुत मुष्किल है। देखा जाए तो मोबाइल हमारा शत्रु भी सिद्ध हो सकता है और अच्छा दोस्त भी। यदि हम मोबाइल का उपयोग यू-ट्यूब, ऑनलाइन क्लासेस आदि के माध्यम से पढ़ाई में करेंगे तो यह हमारा दोस्त सिद्ध होगा। इसके विपरीत अनावश्यक चेटिंग, सोषल मीडिया इंगेजमेंट, व्यर्थ के वीडियो देखने मंे अधिकतम समय लगायेंगे तो एक विद्यार्थी के तौर पर यह हमारा सबसे बड़ा दुष्मन सिद्ध होगा। मोबाइल को शत्रु की तरह नहीं, बल्कि अपने मित्र की तरह उपयोग कीजिए। 
यह बातें शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के दैदीप्यमान विद्यार्थी और राजस्व विभाग में पटवारी के रूप में कार्यरत अंतिम मौर्य ने युवाओं से कहीं। यह आयोजन प्राचार्य डॉ. दिनेष वर्मा के मार्गदर्षन में हुआ। सकारात्मक रहने की दी सलाह मौर्य ने विद्यार्थियों को सकारात्मक दृष्टिकोण रखने तथा सकारात्मक प्रकृति के युवाओं से मित्रता करने की सलाह देते हुए कहा कि एक नकारात्मक विचार आपकी हिम्मत को तोड़कर आपको लक्ष्य प्राप्ति से वंचित कर सकता है। उन्होंने कहा कि अपनी पढ़ाई के दौरान प्रोजेक्ट बनाने के कार्य को गंभीरता से लें। इसके लिए खूब रिसर्च करें। वास्तविक समंकों के आधार पर विष्लेषण करें। अच्छी भाषा विकसित करें। लेखन में शुद्धता पर विषेष ध्यान दें। सुदर हस्तलिपि लिखने का अभ्यास करें। ये सब कुषलताएं आपको जीवन में अच्छी और मनोवांछित सफलताएं दिलाने में सहयोग करेंगी। कार्यक्रम का समन्वय प्रीति गुलवानिया और सुरेष कनेष ने किया। संचालन वर्षा यादव ने किया तथा आभार स्वाति यादव ने व्यक्त किया। सहयोग प्रदीप ओहरिया, अंषुमन धनगर, हिमांषी वर्मा, तेहरीन खान, सुभाष चौहान, पूनम कुषवाह, सुनील मेहरा, नमन मालवीया, राहुल भंडोले, उमेष किराड़, कन्हैयालाल फूलमाली, स्वाति यादव, डॉ. मधुसूदन चौबे आदि ने दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE