BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 12:36 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, एमपी में बिपरजॉय तूफान ने बदली अपनी जगह, आज तेज आंधी के साथ इन 8 जिलों में होगी भारी बारिश, जानिये कैसा रहेगा मालवा के नीमच व मंदसौर जिले के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। गुजरात व राजस्थान में तबाही मचाने वाला बिपरजॉय तूफान अब मप्र में भारी बारिश करा रहा है। निवाड़ी-टीकमगढ़ में भारी बारिश के बाद यह तूफान अब प्रदेश के ही रीवा व शहडोल में शिफ्ट हो गया है। इसकी वजह से मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को रीवा और शहडोल संभाग के 8 जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा भोपाल व इंदौर संभाग में भी बारिश होने की संभावना है। 

आज सुबह से ही जबलपुर में रुक-रुक कर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हो रही है। वहीं छिंदवाड़ा में भी बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में भी इस सीजन की पहली बारिश हुई है। इसके अलावा राजस्थान से सटे नीमच, मंदसौर, रतलाम सहित अन्य जिलों में भी बादलों की जमावट रहेगी। देर रात तक इन जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले 2 दिन में प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। अब की बार यह बंगाल की खाड़ी की तरफ से पहले आएगा।

पूर्वी हिस्से से प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून- 
सीनियर मौसम वैज्ञानिक पांडे ने बताया कि मानसून की दूसरी ब्रांच बंगाल की खाड़ी अभी एक्टिव है। गुरुवार को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंच गया है। शुक्रवार और शनिवार को भी वहां एक्टिविटी रहेगी। मानसून के आगे बढ़ने के चलते यह मध्यप्रदेश में अगले 48 से 72 घंटों में एंट्री लेगा। प्रदेश के पूर्वी हिस्से से यह आएगा। शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, मंडला से मानसून एंटर करेगा और फिर आगे बढ़ेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE