बुरहानपुर। ग्राम आमगांव एवं मांडवा में किसानो को खेती की उन्नत तकनीकि तथा खरीफ की फसलों के संबंध में जानकारी दी गई। ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कनक ससाने एवं एन.एस.सोलंकी द्वारा किसानो के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे सोयाबीन की उन्नत किस्म जे एस 2069, आर. वीएस 2001-4 तथा अंतरवर्ती फसल लगाने, प्राकृतिक खेती, नैनो यूरिया, नैनो डी.ए.पी. का उपयोग खरीफ की फसलों में करने की सलाह दी गई। उन्होंने बीज को उपचार कर बोनी की समझाईश भी दी। चौपाल में ग्राम पंचायत सरपंच नरसिंह जमरे, जगदीश डाबर, दयाराम रिछु एवं अन्य कृषकगण उपस्थित रहे।