देवास। देविप्रा की वर्षों के बाद करोड़ों रूपए के राजस्व लाभ मिलने पर प्राधिकरण अध्यक्ष के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष है। इस संबंध में देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि मेरे प्राधिकरण अध्यक्ष की घोषणा होने के पूर्व एक प्रेस विज्ञप्ति एमआर मार्ग स्थित देवीकुलम में 19 आवासीय प्लॉटों के टेंडरों की जारी हुई थी, जिसमें 12 प्लॉटों के आवेदन प्राधिकरण के पास आए थे। जिनकी अधिकतम बोली लगाई गई थी। मेरे अध्यक्ष पद ग्रहण करने के उपरांत इस मामले के दस्तावेजों को देखा तो यह प्रतीत हुआ कि जो टेंडर में प्लॉटों की जो किमत है उसमें कम रेट उन लोगों ने डाले हैं जिन्होनें बोली में भाग लिया था। इससे ऐसा भी प्रतीत हुआ कि उन्होंने आपसी सांठ-गांठ करके प्लॉटों के रेट डालें हैं। सभी प्रकार से जानकारी लेने के बाद उन प्लॉटों के आवंटन को निरस्त कर फिर से प्लॉटों के टेंडर बुलाए गए थे। यादव ने बताया कि पूर्व में लीज रेंट पर प्रापर्टी दी गई थी, लेकिन इस बार हमने फ्री होल्ड करके गाइड लाइन के अनुसार टेंडर आमंत्रित किए गए।जिसमें अधिक लोगों ने भाग लिया। जिसमें प्राप्त दरें बाजार मूल्य के अनुसार आई है।जिसका परिणाम यह रहा कि प्राधिकरण को लगभग 15 वर्षों के बाद 2 करोड़ 14 लाख का अतिरिक्त राजस्व लाभ मिला है। यादव ने कहा कि मैं जब तक यहां पर अध्यक्ष हूं प्राधिकरण को आर्थिक रूप से एक अच्छी संस्था के रूप में सक्षम करने का पूरा प्रयास करूंगा।