दतिया। जिला कलेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में जिले में संचालित भरोसा अभियान तहत् 10 पंचायतों में क्लेस्टर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 23 जून 2023 को दतिया जनपद पंचायत के तहत् ग्राम पंचायत कार्यालय कुदारी में दोपहर 3 बजे से शिविर आयोजित किया गया है। कलेक्टर ने आयोजित शिविर में सभी जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।