नीमच। जिले के जीरन निवासी लाडली बहना खुशबू माली कहती हैं कि लाडली बहना योजना के तहत मेरे खाते में 1000 रूपए की राशि आई है जिससे में अपने बच्चों की पढाई और बचत करने के लिए कुछ पैसे दे पाउँगी। खुशबू बताती है, कि महिलाओं में एक-एक रूपये जोड़कर बचत करने की आदत होती है, मैं और मेरी जैसी अन्य महिलाएं जो गृहणी है, उन्हें अपनी बचत के लिए एवं अपनी जरूरतों के लिए पति पर ही निर्भर रहना होता है, लेकिन मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से मिलने वाले एक हजार रूपए से हम जैसी महिलाओं को अपने एवं अपने परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अब अपने पति से पैसे नहीं मांगने पड़ेगे। इसके लिए खुशबू मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को धन्यवाद दे रही है।