BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 4:52 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना से रीना एवं जयश्री के चेहरे पर आई मुस्‍कान, मुख्यमंत्री शिवराज भैया को दिया धन्यवाद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन द्वारा चलाई गई मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश के सभी जिलों के पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है।इसी कड़ी में नीमच जिले की नगर परिषद जीरन के वार्ड नं.-10 निवासी रीना पाटीदार मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत खाते में एक हजार रूपये की राशि प्राप्‍त हुई है। इससे उसके चेहरे पर खुशी आई है। रीना पाटीदार ने कहा,कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही,जनहित कल्याण कारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत हमें जो एक हजार रूपये की राशि मिली है। उससे हमारी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी होंगी। हमें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी और महिलाएं सशक्त होंगी। इसके लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती हूं। रीना पाटीदार मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना की राशि बढाकर तीन हजार रूपये करने की घोषणा से भी काफी खुश है।
इसी तरह मनासा न.पं.क्षैत्र के वार्ड नं.-7 निवासी जयश्री सेठिया भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ मिलने पर काफी प्रसन्‍न है। जयश्री कहती है ,कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो कहा,वह कर के दिखाया है। जयश्री ने कहाकि उसके खाते में भी एक हजार रूपये की राशि जमा हुई है।यह योजना महिलाओं के लिए काफी हितकारी है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्‍यवाद दे रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE