BREAKING NEWS
MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दिव्यांगजनों के लिए श्रीकांत फिल्म का.. <<     KHABAR : जिले में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कमिश्नर दीपक सिंह के फ़ैसले की हाईकोर्ट.. <<     REPORT : संभागायुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतगणना के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों को.. <<     REPORT : कलेक्टर बाथम ने किया नाले तथा तालाबों का.. <<     NEWS : शतरंज की जिला स्तरीय अंडर-17 (ओपन एवं गर्ल्स).. <<     NEWS : विहिप मातृशक्ति दुर्गावाहिनी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शहर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को शिक्षा.. <<     NEWS : तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन.. <<     NEWS : शहर में पानी की सप्लाई को लेकर जिला कलक्टर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पटवा स्कूल की तनीषा पाटीदार ने 12 वीं.. <<     KHABAR : हाथीपावा पहाडी पर समन्वित रूप से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 4:58 pm
KHABAR : भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना द्वारा वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष फ्रैंक ए नोवेल कलेक्टर के मार्गदर्शन में एक माह चला जल सेवा शिविर हुआ सम्पन्न, पढे़ खबर  

Share On:-

गुना। भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ गुना द्वारा वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष फ्रैंक ए नोवेल कलेक्टर के मार्गदर्शन, आलोक जैन जिला मुख्य आयुक्त एवं जिला कमीशनर चन्द्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश में ग्रीष्म कालीन जल सेवा कार्य गुना रेल्वे स्टेशन पर संचालित की जा रही थी। जल सेवा शिविर एक माह चले शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला मुख्य आयुक्त आलोक जैन विशिष्ट अतिथि द्वे उदय कुमार सक्सेना स्टेशन प्रबंधक गुना,एस एस अशोक नागर, विनीता जैन प्राचार्य कस्तूरबा महाविद्यालय एवं जेड आर यू सी सी रेल मंत्रालय सुनील आचार्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कमीशनर चन्द्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी ने की।सर्व प्रथम स्काउट स्कार्फ बुके एवं माला पहनाकर सुरेन्द्र शर्मा, सुनील रघुवंशी, नीतेश जैन, प्रमोद भार्गव, प्रदुम्न शर्मा,रवि पलिया, विकास सिंह बैंस, राजीव शर्मा एवं राखी नामदेव ने बुके देकर स्वागत किया। जल सेवा शिविर प्रतिवेदन जितेन्द्र ब्रह्मभट्ट डी ओ सी स्काउट ने प्रस्तुत किया। एक माह तक समाज सेवी अशोक अवस्थी एवं सुनील जैन बर्फ फैक्ट्री द्वारा नि शुल्क बर्फ उपलब्ध कराई इसके लिए उनका सम्मान मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया। उदय कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउट गाइड और,जे आर सी ,यूथ रेडक्रॉस के सेवा भाव से हम सब बहुत प्रभावित हैं। इन्होंने वास्तव में भीषण गर्मी की आवश्यकता को पूरा किया है। एस एस अशोक नागर ने कहा कि इन सब ने बहुत अनुशासित होकर कार्य किया। विनीता जैन प्राचार्य कस्तूरबा ने भविष्य में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। सुनील आचार्य ने कहा कि इन के सेवा कार्य की प्रशंसा यात्रा कर रहे सब यात्रियों ने की गुना में बहुत सेवाभावी लोग हैं जल की व्यवस्था बहुत अच्छी है। आलोक जैन ने कहा कि स्काउट गाइड में रहकर मानवीय गुणों का विकास होता है। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए चन्द्रशेखर सिसोदिया जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्काउट गाइड को हम जब भी किसी सेवा कार्य में लगाते हैं तो पूरी टीम बहुत सेवाभाव से कार्य करती है स्काउट गाइड जुड़कर एक अच्छे नागरिक के गुणों का विकास होता है। व्यक्तित्व विकास का एक मंच है। इस अवसर पर रूही जैन एवं कुशाग्र ब्रह्मभट्ट सबसे कम उम्र के बच्चों का माला पहनाकर सम्मान किया। मंचासीन सभी अतिथियों द्वारा भी राजस्थान से तीर्थ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को शीतल छाछ एवं जल पिलाया। अन्त में आभार सचिव प्रताप नारायण मिश्रा ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE