नीमच। कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावरचन्द गहलोत कल 24 जून 2023 को प्रातः 9.15 बजे नागदा से प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे नीमच जिले के हर्कियाखाल पहुंचेंगें। राज्यपाल यहां बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेंगे। महामहिम राज्यपाल गहलोत हर्कियाखाल से प्रस्थान कर, दोपहर 12.15 बजे गॉव हनुमंत्या व्यास पहुंचकर जितेन्द्र यादव से भेंट करेंगे। इसके बाद वे अपराह एक बजे हनुमंत्या व्यास से होरी हनुमान मंदिर जिला प्रतापगढ (राजस्थान) के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।