मंदसौर। सेतु विभाग द्वारा समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार‘’पुलिया बनाने की मांग, बारिश के पूर्व टूटी पुलिया को लगाया पेंचवर्क का महरम’’ के संबंध में बताया की नाहरगढ़-बिल्लौद मार्ग मंदसौर जिले का महत्वपूर्ण मार्ग है। यह मार्ग सीतामऊ तहसील को मल्हारगढ़ तहसील से जोड़ता है। नाहरगढ़-बिल्लौद मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए प्रशासकिय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण मंडल, भोपाल को प्रेषित किया गया है। विभाग से स्वीकृति मिलते ही पुलिया निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा।