मंदसौर। संचालक पेंशन भविष्य निधि एवं बीमा म.प्र. भोपाल एवं आयुक्त उज्जैन संभाग के निर्देशन में कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा बताया गया कि जिले के अंतर्गत 31 मार्च 2023 तक के सेवानिवृत्त एवं मृत शासकीय सेवकों के लंबित समस्त पेंशन प्रकरणों का निराकरण 30 जून 2023 तक पूर्ण किया जाना है। अधिनस्थ कार्यालयों में 31 मार्च 23 तक के समस्त लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 26 जून 2023 तक अनिवार्यतः जिला पेंशन कार्यालय में अंतिम निराकरण के लिए प्रस्तुत करें। 26 जून को पेंशन कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण किए जाएगें।
30 जून 2023 के पश्चात सेवानिवृत्त एवं मृत शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण लंबित रहने पर संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी की व्यक्तिगत जवाबदारी निर्धारित की जावेगी।