BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 7:33 pm
REPORT : जिला कलेक्टर का निर्देश और जनहित का कार्य, जब होमगार्ड के जवानों ने संभाला मोर्चा तो टला हादसा, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में जिले के होमगार्ड के जवान जनहित में उल्लेखनीय कार्य करते हुए खुले हुए बोरवेल के गड्ढों को बंद कर रहे हैं। जिला होमगार्ड कमांडेंट रोशनी बिलवाल ने बताया कि बाढ़ आपदा के मद्देनजर तैनात होमगार्ड जवान जिले के आलोट, जावरा, शिवगढ़, बाजना इत्यादि क्षेत्रों में खुले बोरवेल बंद करने का काम कर रहे हैं।वर्षा ऋतु के दृष्टिगत बाढ़ आपदा प्रबंधन के लिए होमगार्ड जवानों को जिले के उपरोक्त आपदा संभावित स्थानों पर कैंप लगाकर तैनात किया गया है।

वर्तमान में होमगार्ड जवान अपने खाली समय का सदुपयोग करते हुए बोरवेल के खुले पर गड्ढों को बंद करके बच्चों तथा अन्य के जीवन सुरक्षा को सुनिश्चित कर रहे हैं। बिलवाल ने बताया कि जवानों द्वारा बाजना क्षेत्र के सुंडी भेड़ली, बावड़ी जावरा के अरनिया मंडी आलोट के पाटन इत्यादि क्षेत्र में खुले बोरवेल बंद किए गए। इसके साथ ही होमगार्ड जवानों द्वारा टूटी हुई मुंडेर के तथा क्षतिग्रस्त कुए बावडियो, पुलिया की भी जानकारी संबंधित ग्राम पंचायतों को दी जा रही है ताकि समय रहते दुरुस्ती की जाकर दुर्घटना से बचा जा सके। इस पुण्य कार्य में होमगार्ड जवान चंद्रशेखर पवार, देवराम चौधरी, शाहबाज खान, करण सिंह राठौर, अर्जुन सिंह राठौर, लक्ष्मण कटारा आदि जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्य लगातार जारी रहेगा। होमगार्ड कमांडेंट बिलवाल ने सभी नागरिकों से भी अपील की है कि अपने आसपास के खुले हुए ट्यूबवेल्स को बंद करवाएं। खासतौर पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका का निर्वाह अवश्य करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE