BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 23, 2023, 7:49 pm
KHABAR : खुशियों की दास्‍तां- स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में बढ़ाया एक ओर कदम, अब इस गांव में सभी परिवारों को मिल रहा है नियमित रूप से पेयजल, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिला अब ग्रामों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ रहा है। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा हर घर को मिले जल, इसके लिए “जल जीवन मिशन” चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से अब ग्रामीणों क्षेत्रों में जहां पहले कभी पानी लाने के लिए कई कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था, लेकिन “जल जीवन मिशन” के माध्यम से अब घरों नल के माध्यम से पानी आ रहा है।
इसी कड़ी में विकासखण्ड रतलाम का आदिवासी बाहुल्य ग्राम लालगुवाडी जिसकी दूरी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर इस ग्राम में कई मजरे भी शामिल है। ग्राम की बसाहट ऊंची नीची एवं छोटे-छोटे टुकड़ों में फैली हुई है। लालगुवाडी आत्मनिर्भरता की श्रृंखला में शामिल हो चुका है।

ग्राम में एक समय ऐसा था, जब प्राकृतिक संसाधनो की कमी के कारण ग्राम में पेयजल का अभाव रहता था है। ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का कियान्वयन लो.स्वा.यां. विभाग के माध्यम से ग्राम में किया गया। वर्तमान में ग्राम के सभी परिवारों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।ग्राम की पायल जल जीवन मिशन की योजनाओं से बहुत खुश है पायल ने बताया कि पहले हमारा आधे से अधिक समय पानी लाने में निकल जाता था घर में  मम्मी दादी और मैं हूं पापा की 5 वर्ष पहले मृत्यु हो गई है घर में कोई भी पुरुष नहीं है ऐसे में हमें पानी दूर से लाने में बहुत तकलीफ होती थी किंतु जल जीवन मिशन की योजना हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा बनी।ग्राम के संरपच भूलीबाई परमार, सचिव जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि सभी परिवारों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल मिलने से ग्राम में सभी ग्रामवासी बहुत खुश है। योजना के आने के पूर्व  खेतो से, निजी नलकुप एवं हेडपंप पर पानी भरने जाना पडता था। जिसमे गांव की महिलायें सबसे ज्यादा प्रभावित होती थी। पानी भरने के लिये बहुत समय व्यर्थ चला जाता था एवं शारीरिक परिश्रम करना पडता था। अब नल के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घर मे पानी मिल रहा है।

जिला जल सलाहकार आनंद व्यास एवं उपयंत्री अर्पित चतर ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 01 करोड  73 लाख 98 हजार रूपये की लागत की योजना तैयार की गई। ग्राम में 01 लाख लीटर क्षमता की उच्चस्तरीय टंकी,  दो सम्पवेल का निर्माण किया गया है 30 हजार लीटर क्षमता एवं 20 हजार लीटर क्षमता के। लगभग 18 हजार  मीटर के विभिन्न व्यास की पाईप लाईन बिछाई गई है। ग्राम के सभी 655 घरों  में कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे ग्राम के सभी घरो तक शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होना प्रारंभ हो गया है। ग्राम में स्त्रौतो में पर्याप्त पेयजल की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुये ग्राम के  नलकूप व कुए के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जार ही है।ग्रामसभा के माध्यम से पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है एवं तकनीकी सहायता दी जा रही है। साथ ही जल सरंक्षण, संर्वधन एवं पानी बचाव के तरीको तथा पेयजल समितियों के सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे है। नल जल योजना से हर घर में पानी पहुंचाने का काम नल चालाक करण सिंह पारगी करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE