आगर मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशानुसार एसडीएम सत्येन्द्र बैरवा ने शुक्रवार को विधानसभा निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया। एसडीएम ने मतदान केन्द्र क्रमांक-163,167,168 पर पहुंचकर मूलभूत सुविधाएं देखी तथा पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश संबंधितों को दिए।