BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 11:55 am
BIG NEWS : रेलवे ने पूरी की यात्रियों की सालों पुरानी मांग, अब नीमच रेलवे स्टेशन से मिलेगी लंबी दूरी की ये दो महत्वपूर्ण ट्रेनें, दो-दो मिनिट का होगा ठहराव, जानिये क्या रहेगा शेड्यूल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। रेलवे ने यात्रियों की सालों पुरानी मांग को पूरा करते हुए नीमच रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव मंजूर किया है। इन ट्रेनों का ठहराव होने से यात्रियों को यशवंतपुर व मैसूर के लिए यात्रा करने में सहुलियत होगी। 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि गाडी संख्या 82654 जयपुर-यशवन्तपुर सुविधा एक्सप्रेस रेल सेवा जो दिनांक 01.07.23 से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 04.16 बजे आगमन व 04.18 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 82653 यशवन्तपुर-जयपुर सुविधा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 29.06.23 से यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 22.18 बजे आगमन एवं 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।

वहीं गाडी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूरू हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 03.07.23 से उदयुपर सिटी से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 00.18 बजे आगमन व 00.20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 29.06.23 से मैसूरू से प्रस्थान करेगी वह नीमच स्टेशन पर 22.53 बजे आगमन एवं 22.55 बजे प्रस्थान करेगी। 
उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात् बढाया भी जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE