मन्दसौर। नगर में आज पशुपतिनाथ मंदिर की छोटी पुलिया के पास मगरमच्छ देखा गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फेल गई। सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर वन विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे है। शिवना नदी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर पालिका द्वारा नदी में जालियां लगाई गई और प्रशासन द्वारा शिवना नदी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड तैनात किए गए है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए नदी के किनारे पिंजरा लगाया है।