BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 12:53 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, आज प्री मानसून की एक्टिविटी कराएगी इन जिलों में झमाझम, नीमच व मंदसौर में बदलेगा मौसम का मिजाज, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर  

Share On:-

नीमच। प्रदेश में मानसून की एंट्री के पहले ही बिपरजॉय तूफान की वजह से कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इस तूफान के कमजोर होते ही प्री मानसून एक्टिव हो गया। इसकी वजह से शुक्रवार को आधे प्रदेश में बारिश का दौर रहा। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित रायसेन, सीहोर और राजगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में बिपरजॉय का असर कमजोर हो गया है। अब यह उतना एक्टिव नहीं है। फिर भी यह बारिश करा रहा है। दूसरी ओर ओडिशा और पश्चिमी बंगाल के बाद चक्रवाती हवाओं का घेरा है, जो आगे की ओर बढ़ेगा। इस कारण मानसून की एक्टिविटी बढ़ गई है। शनिवार को प्रदेशभर में बारिश का दौर बना रहेगा। रविवार को रायसेन, सीहोर, गुना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर में भारी बारिश हो सकती है। यहां 2-3 इंच या इससे ज्यादा बारिश का अनुमान है।

मालवा के नीमच, मंदसौर व रतलाम में भी प्री मानसून की एक्टिविटी दिखाई देगी। यहां आज शनिवार को कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होगी। आसमान में दिनभर बादलों की जमावट देखी जाएगी। देर रात को तेज बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद मानसून एंट्री करेगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE